जयपुर। शांति एवं अहिसा विभाग एवं राउन्ड टेबिल इण्डिया फाउन्डेशन के सयुक्त तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर में ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखण्ड भारत के शिल्पी विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य सभा सासद डॉ. सतीश पूनिया मुख्य अतिथि रहे। शांति एवं अहिसा निदेशालय के निदेशक अजय असवाल ने बताया कि केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के द्विवार्षिक स्मरणोत्सव अन्तर्गत 1 से 15 जुलाई तक निदेशालय द्वारा ‘प्रेरणा पखवाडा’ का आयोजन किया गया जिसके विभिन्न कार्यक्रमों में जन सामान्य विशेष रूप से युवाओ एवं विद्यार्थियों को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्य एवं राष्ट्रीय एकता हेतु उनके योगदान के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। असवाल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से जुड़े विभिन्न संस्मरण सुनाए गए। एक संस्मरण जिसमें रेल यात्रा के दौरान एक घमण्डी अंग्रेज द्वारा मुखर्जी के पिताजी को ट्रेन के फर्स्ट क्लास कम्पार्टमेंट में देख उनके जूते ट्रेन से बाहर फेंक कर की गई अभद्रता पर मुखर्जी के पिताजी द्वारा उस अग्रेज का कोट चलती ट्रेन से बाहर फेंक कर उसी की भाषा में जवाब दिया गया। जिसे सुन कर विद्यार्थियों द्वारा खूब तालियां बजाई गई। मुख्य अतिथि डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र भारत देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए विभिन्न महापुरूषों द्वारा बलिदान दिया गया है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने राष्ट्र निर्माण में जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल तथा हैदराबाद रियासत को भारत का अभिन्न अंग रखवाने में विशेष योगदान दिया। राष्ट्रीय एकता हेतु दिये गये बलिदान के लिए ही उनकी 125वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर प्रेरणा पखवाड़ा का आयोजन कर देश उन्हे स्मरण एव नमन कर रहा है। इस अवसर पर विद्यार्थियों हेतु ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखण्ड भारत के शिल्पी’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कक्षावार विभिन्न श्रेणियों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को शान्ति एवं अहिंसा विभाग द्वारा पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। इस अवसर पर राउण्ड टेबिल इण्डिया फाउन्डेशन के सहयोग से लगभग 200 जरूरतमद विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं स्कूल बैग का वितरण किया गया। सामाजिक कार्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करने वाली संस्था राउण्ड टेबिल इण्डिया फाउन्डेशन के अध्यक्ष वत्सल माहेश्वरी द्वारा अपनी संस्था के कार्यों के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि राउण्ड टेबिल इण्डिया फाउन्डेशन केवल स्कूल ही नहीं बनाता है, अपितु सपनो की नीव रखता है जिससे कई परिवारो का भविष्य बदलता है।

LEAVE A REPLY