जयपुर. पेट्रोल और डीजल एक बार फिर महंगा हुआ है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, जयपुर में पेट्रोल की कीमतें 2.82 और डीजल में 2.73 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत अब 109.84 से बढ़कर 112.66 और डीजल की कीमत 95.05 से बढ़कर 97.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है। 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा। 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा किया गया था। 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। 15 मई को भी कीमतों में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। एक्सपी पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ी हैं। एक्सपी पेट्रोल की कीमत 119.15 से बढ़कर 121.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने पर विपक्ष राजस्थान सरकार से इस पर वैट घटाने की मांग कर रहा है। इस बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टेशन से लेकर उद्योग और व्यापार जगत पर असर होगा।

LEAVE A REPLY