जयपुर. पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की रेट में बढ़ोतरी कर दी है। शुक्रवार से ही नई रेट लागू हो गई है। रेट बढ़ने के बाद राजधानी में जयपुर में पेट्रोल अब 107.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, श्रीगंगानगर, बीकानेर और सवाई माधोपुर में पेट्रोल की नई कीमत 109.46 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। संभवत: ये राजस्थान में सबसे ज्यादा है। यहां डीजल भी अब 94.74 लीटर का हो गया है। इसके साथ ही प्रीमियर पेट्रोल के दाम भी बढ़ाए गए हैं। इसमें 3.25 रुपए का इजाफा किया गया है। इससे पहले 20 मार्च को प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए थे। तब 2 रुपए 16 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण रेट बढ़ाए गए हैं। जयपुर में पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर करीब 3 रुपए 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल 3 रुपए 2 पैसे बढ़कर कीमतों में अचानक हुई इस बढ़ोतरी के बाद आम लोगों, वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मध्य पूर्व में तनाव लंबे समय तक जारी रहता है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
- ऑटो/ टेक
- कंज्यूमर
- करियर
- कर्मचारी संघ
- पॉलिटिकल
- कांग्रेस
- खबरों की खबर
- जनप्रहरी एक्सप्रेस
- जनप्रहरी लेटेस्ट
- राज्य
- जयपुर
- पीएमओ इंडिया
- भाजपा
- समाज
- सीएमओ राजस्थान































