जयपुर. मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी की मजबूती में देश की मजबूती हैं। हम देश की जनता को धन्यवाद देना चाहते है क्योंकि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाती हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद पर 12 साल पूरे हो चुके हैं और आगे भी उनका कार्यकाल रहने वाला हैं। जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी और मोदी सरकार में हैं। उसका कारण है कि पहली बार पिछले 12 सालों से जनता ने जनसेवी सरकार, सशक्तिकरण सरकार और भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाली सरकार देखी हैं। इसके लिए हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देना चाहते है, जो सेतु की तरह काम करके पीएम मोदी की योजनाओं को धरातल पर उतारते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की योजनाएं धरातल से जुड़ी होती है, क्योंकि उनका खुद का जीवन एक साधारण नागरिक के रूप में शुरु हुआ था। उनकी जो भी योजना बनती है, वह जनता के हित में बनती हैं। राठौड़ आज शहर बीजेपी कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी की 12 साल की उपलब्धियों पर लगाई गई प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मात्र 12 साल के कार्यकाल में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला हैं। मात्र 12 साल इसलिए कह रहा हूं कि देश में 60 सालों तक अन्य सरकार भी रही हैं इसलिए इनके कामों की तुलना होना और इसे समझना भी बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री के लक्ष्य भी बहुत स्पष्ट रहते हैं। देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो देश में अलग-अलग क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता लाई जा रही हैं। पीएम ने कहा कि देश को 2047 तक विकसित बनाना है तो उस दिशा में लगातार काम किया जा रहा हैं। इस मौके पर शहर बीजेपी जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि देश के नागरिक ने पहली बार साल 2014 में पीएम मोदी को वोट दिया था। उसके बाद वह लगातार उनके पक्ष में वोट कर रहा हैं। यह बहुत बड़ी बात हैं। जब कोई राजनेता अपने काम और विश्वास से जनता का दिल जीत लेता है, तब जनता बार-बार उनको चुनती हैं। उन्होने कहा कि हमने शहर बीजेपी कार्यालय में पीएम मोदी के 12 साल की उल्लेखनीय उपलब्धियों को लेकर प्रदर्शनी लगाई है। जिसमें हमने पीएम मोदी के युवा, किसान, मजदूर और महिलाओं के किए गए कामों को प्रदर्शित किया हैं।
- अजब गजब
- कंज्यूमर
- करियर
- पॉलिटिकल
- कांग्रेस
- खबरों की खबर
- जनप्रहरी एक्सप्रेस
- जनप्रहरी लेटेस्ट
- राज्य
- जयपुर
- पीएमओ इंडिया
- बिजनेस
- भाजपा
- मस्त खबर
- सीएमओ राजस्थान































