जयपुर। दिल्ली रोड पर 2०13 में हुई सड़क दुर्घटना को लेकर पेश किए गए दुर्घटना क्लेम में दोनों पक्षों ने 5 करोड़ 6० लाख रुपए में राजीनामा कर लिया है। यह राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी दुर्घटना क्लेम राशि है। एमए सीटी कोर्ट-2 जयपुर मेट्रो महेश कुमार शर्मा तथा चोलामण्डलम बीमा कंपनी के एडवोकेट पुनीत श्रीवास्तव के समझाईश पर दोनों पक्षकारों ने लोक अदालत की भावना से विवाद का निस्तारण करने का निर्णय लिया। उपरोक्त क्लेम याचिका किमसून ने पेश किया था। दुर्घटना में कार सवार की मौत हो गई थी, जो सेरा जैम्स कम्पनी का निदेशक था।

































