-ई.वी, मिसाइल और एयरो स्पेस इंजन में आएंगे काम
बाड़मेर. बालोतरा जिले के करीब 750 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रेयर अर्थ मिनरल्स (खनिज) मिले हैं। इनमें नियोबियम, जिरकोनियम और हाफनियम शामिल हैं। ये वही खनिज हैं, जिनका रॉकेट, मिसाइल, एयरोस्पेस इंजन, परमाणु रिएक्टर, इलेक्ट्रिक कार और माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स में यूज होता है। इस क्षेत्र को सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स के तौर पर भी जाना जाता है। इन ब्लॉक्स के तकनीकी मूल्यांकन के लिए 3 कंपनियों को सर्वेक्षण का काम भी आवंटित कर दिया गया है। दरअसल, सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स एक ज्वालामुखी कुंड है, जो 750 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस कॉम्प्लेक्स के सर्वेक्षण में रेयर अर्थ एलिमेंट्स पाए गए हैं। ये रेयर अर्थ एलिमेंट्स देश की सामरिक सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इन एलिमेंट्स का उपयोग एयरोस्पेस इंजन के लिए सुपरअलॉय मटेरियल के साथ ही मेडिकल और साइंटिफिक मशीनरी में उपयोग होने वाले सुपर कंडक्टिंग मैग्नेट में किया जाता है। केंद्रीय खान मंत्रालय की टेक्निकल कम कॉस्ट कमेटी की संयुक्त मीटिंग में सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स में मौजूद दुर्लभ खनिजों के भंडार को चिह्नित किया गया है। बैठक में बताया गया कि कॉम्प्लेक्स के 3 भागों में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई), हैवी रेयर अर्थ एलिमेंट्स (एचआरईई) और क्रिटिकल रेयर मेटल्स का विशाल भंडार मिला है। इन ब्लॉक्स के तकनीकी मूल्यांकन के लिए 3 कंपनियों को काम आवंटित किए गए हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने भी सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स एवं सिवाना ग्रेनाइट में रेयर अर्थ एलिमेंट एवं हेवी रेयर अर्थ एलिमेंट मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश में नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। साथ ही इस संबंध में खान विभाग और संबंधित जिला कलेक्टर, केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करें, जिससे काम में तेजी आ सके।
- अजब गजब
- कंज्यूमर
- कर्मचारी संघ
- खबरों की खबर
- जनप्रहरी एक्सप्रेस
- जनप्रहरी लेटेस्ट
- राज्य
- जयपुर
- बढ़ रहा
- बाड़मेर
- बिजनेस
- मस्त खबर
- शासन-प्रशासन




























